अमित शाह आज दुर्ग दौरे पर,पद्मश्री उषा बारले से मिलकर भाजपाइयों का हौसला बढाएंगे

दुर्ग। Amit Shah Durg Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 जून को एकदिवसीय प्रवास पर दुर्ग पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत हो रहा है। शाह यहां करीब दो घंटा 10 मिनट तक रहेंगे। संक्षिप्त प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 3.10 बजे बालाघाट( मध्यप्रदेश) के लिए रवाना होंगे। शाह की जनसभा को लेकर दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गई है।

पद्मश्री उषा बारले के घर भी जाएंगे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 22 जून को दोपहर 1.35 बजे भिलाई पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.40 बजे पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के सेक्टर-1 भिलाई स्थित निवास जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शाह यहां 20 मिनट रहेंगे। चर्चा यह भी है उषा बारले को भाजपा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। उषा बारले से मुलाकात करने के बाद मंत्री शाह 2.10 बजे दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर रविशंकर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगे। जनसभा में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सात जिले के भाजपाई शामिल होंगे। मंत्री शाह तीन बजे रविशंकर स्टेडियम में जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए रवाना होंगे। वे 3.15 बजे बीएसएफ के हेलीकाफ्टर से गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री के जनसभा को लेकर स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम परिसर के चारों ओर बेरीकेड्स लगाया गया है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसभा को सफल बनाने भाजपाइयों की लगातार बैठकें चल रही है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर दुर्ग संभाग के सभी जिलों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि इस ऐतिहासिक सभा से छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होगा।

  • Related Posts

    BJP; फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में भाजपा के दो नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल 6 साल के लिए निष्कासित

    बलौदाबाजार,  फर्जी स्थानांतरण आदेश के जरिए सरकारी कर्मचारी को मनचाहा ट्रांसफर दिलाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब भाजपा ने भी अपने दो पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक…

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….