अवनीश बिलासपुर और कार्तिकेय रायगढ़ जिले में चुनाव कराएंगे; ये हैं दुर्ग, कोरबा व राजनांदगांव के नए एसपी

रायपुर, चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद राज्य शासन ने कलेक्टर और एसपी की नई पोस्टिंग की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिलासपुर और रायगढ़ में कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। अवनीश कुमार शरण को बिलासपुर कलेक्टर और कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ कलेक्टर बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के विशेष सचिव रहे मनोज सोनी की जगह इफ्फत आरा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह गृह विभाग ने तीन जिलों में एसपी की पोस्टिंग की है। जारी आदेश के अनुसार रामगोपाल गर्ग को दुर्ग, मोहित गर्ग को राजनांदगांव और जितेंद्र शुक्ला को कोरबा का एसपी बनाया गया है। बिलासपुर से हटाए गए एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी की जगह अर्चना झा और संजय ध्रुव की जगह अभिषेक कुमार झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोग ने इन्हे हटाया था

बता दें कि आचार संहिता लगने के तीन दिन के भीतर ही केंद्रीय चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की थी। चुनाव प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने और पारदर्शिता को प्रभावित करने की शिकायतों पर प्रथम दृष्टया रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने कुल आठ अधिकारियों को हटा दिया था। इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजय झा (बैच 2011), रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ( बैच 2012), राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा (बैच 2010), दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा(2014) और कोरबा एसपी उदय किरण (बैच 2015) का नाम शामिल था। इसी तरह एडिशनल एसपी में बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी व दुर्ग एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PWD; नरहरपुर कॉलेज भवन के ठेकेदार को नोटिस, सचिव मुकेश बंसल बोले-सड़क-पुल निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    जगदलपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कल बस्तर के कांकेर जिले का दौरा कर भानुप्रतापपुर में विभाग के कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक…

    GOVT; साय सरकार का बड़ा फैसला, PM मोदी की अपील के बाद सरकारी अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक

    रायपुर, छत्तीसगढ सरकार ने पेट्रोल डीजल के खर्चे को कम करने के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत मंत्रियों, निगम मंडल के अध्यक्षों और सरकारी कर्मचारियों को अब…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…