आठ मई को लगेगा जाब फेयर; नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, वेतन है 30 हजार

रायपुर, नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, रायपुर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राेजगार विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा जाब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जाब फेयर आठ मई को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जो कि सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

जाब फेयर में इन पदों पर होगी भर्ती

इस जाब फेयर के माध्यम से स्काईनेट सर्विसेस मुस्कान कन्स्लटेंसी एवं तिरूपति कार्पोरेशन इण्डिया लिमिटेड, रायपुर द्वारा द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक(बीएससी, बीकाम आदि), आइटीआइ फिटर, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, आटोमोबाइल डिप्लोमा, सिविल, मैकेनिकल, आइटी आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

जिसमें आफिस ब्वाय, ड्रायवर, यूपीएस इंजीनियर, सेल्स मैनेजर, एक्सीक्यूटीव एकाउंटेंट, टेलीकालर, गार्ड हैल्पर, वायरमैन, सिविल इंजीनियर, फिटर, सर्विस इंजीनियर आदि के विभिन्न पदों पर अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती की जाएगी।

जाब फेयर में चयनित आवेदकों को 8 से 30 हजार मिलेगी सैलरी

इन पदों पर भर्ती होने पर प्रतिमाह 8 से 30 हजार रुपये वेतनमान दिया जाएगा। इसमें सम्मिलित होने के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    TOURISM; छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की…

    PM HOUSE; नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवासों का संकल्प

    रायपुर, प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण का कार्य निरंतर गति से जारी है। उपमुख्यमंत्री…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार