एक और आईएएस बी चंद्रशेखर ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति; केंद्र को भेजा आवेदन

भोपाल मध्य प्रदेश के 2002 बैच के आइएएस अधिकारी बी चंद्रशेखर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ‘कार्मिक’ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंच के परामर्श के बाद बी चंद्रशेखर का आवेदन केंद्र सरकार को भेजा है। इसके पहले एक और आईएएस ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में स्वीकृति मिलते ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी। चंद्रशेखर को जबलपुर संभाग आयुक्त से हटाकर मंत्रालय में सचिव पदस्थ किया है। फिलहाल उन्हें कोई विभाग नहीं दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुकर्जी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रशेखर का आवेदन केंद्र सरकार को भेज दिया है। बता दें कि इसके पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मनोहर अगनानी ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

इधर चर्चा है कि बी चंद्रशेखर इस वर्ष विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर उन्हाेंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया गया।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र