एडिटिंग के लिए नहीं आना होगा शहर; घर-घर यूट्यूबर वाले गांव में खुल गया नया हाईटेक स्टूडियो ‘हमर फ्लिक्स’

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगा तुलसी ऐसा गांव है जहां के हर परिवार का कोई न कोई सदस्य यू ट्यूब के लिए वीडियो बना रहा है या उसमें अभिनय कर रहा है। हर परिवार का किसी न किसी नाम से यू ट्यूब में चैनल है और उसके हजारों-लाखों सब्स्क्राइबर हैं। वीडियो बनाने के बाद उसे एडिट कराने वहां के लोगों को शहर आना पड़ रहा था। इस दौरान उन्हें आने वाले दिक्कतों को भास्कर ने उजागर किया था। उसी के बाद वहां बन रहे हाईटेक स्टूडियो का काम और तेज कर कर इसे पूरा किया गया।

मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्टूडियो का शुभारंभ भी कर दिया। इस नए स्टूडियो का नाम हमर फ्लिक्स रखा गया है। अब गांव के लोगों को वीडियो से संबंधित किसी भी तरह के काम के लिए शहर नहीं आना होगा। नया स्टूडियो बनाने 25 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। नया स्टूडियो प्रशासन और सीएसआर हाईटेक की ओर से बनाया गया है।

बीइंग छत्तीसगढ़िया यूट्यूब चैनल के क्रिएटर ज्ञानेंद्र शुक्ला के साथ ही वहां मौजूद अन्य यूट्यूबर्स ने बताया कि वे अब पहले से अच्छी क्वालिटी वाले यूट्यूब वीडियो बना सकेंगे। अब गांव ही रहकर सभी तरह के वीडियो बनेंगे और लाइव भी किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ परंपरा-संस्कृति का प्रचार-प्रसार बेहतर ढंग से हो सकेगा। इस दौरान कलेक्टर ने गांव के युवाओं द्वारा बनाए यूट्यूब वीडियो को देखा और लाइक भी किया।

नए लैब में यह सारी सुविधाएं

  • हमर फ्लिक्स स्टूडियो में यूट्यूबर्स और क्रिएटर्स के लिए जरूरी उपकरण लगाए गए हैं।
  • हाईटेक कैमरे, ड्रोन कैमरे, हाइएंड कंप्यूटर समेत कई नई स्क्रीन स्टूडियो में लगाए गए हैं।
  • वीडियो शूटिंग के साथ एडिटिंग के लिए सॉफ्टवेयर्स और ऑडियो लैब भी बनाया गया है।
  • ऑडियो मिक्सर सॉफ्टवेयर से क्रिएटर्स आसानी से ऑडियो रिकॉर्डिंग व मिक्सिंग कर पाएंगे।
  • क्रिएटर्स पॉडकास्टिंग भी कर पाएंगे। नई ट्रेनिंग के लिए आर्टिस्ट एसोसिएशन भी बनाएंगे।

40 यूट्यूबर, फॉलोवर्स 10 लाख से भी ज्यादा

गांव के लोगों ने कलेक्टर को बताया कि अभी 40 युवा यूट्यूबर हैं। इनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं इनके वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में फॉलोवर्स और व्यू मिलने की वजह से कलेक्टर ने मौके पर ही घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इस गांव में 15 लाख की लागत से नया डिजिटल स्किल सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में युवाओं को नई आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इस सेंटर में सोशल मीडिया से जुड़े युवा डिजिटल मार्केटिग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एसईओ जैसे स्किल्स सीख पाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BULLION; सुबह-सुबह सोने और चांदी में आई जोरदार गिरावट, ₹1286 सस्‍ता हो गया सोना

    नई दिल्‍ली. सोने और चांदी के वायदा भाव में आज, 3 नवंबर को जोरदार गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोना आज 1286 रुपये गिरकर 138900 रुपये प्रति…

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश