ओडिशा में चुनावी बिगुल फुंकने नड्डा के पहले आ रहे अमित शाह; 50 हजार से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भुवनेश्वर, लोकसभा चुनाव को भले ही अभी समय है लेकिन ओडिशा में चुनावी चौसर बिछने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 जून को ओडिशा आएंगे। वहीं 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी दौरा प्रस्तावित है।

भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह इस दिन 50 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। ओडिशा भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस महा जन संपर्क यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। भाजपा महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत की।

पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि अमित शाह 17 जून को ढेंकनाल का दौरा करने वाले हैं। वे ढेंकनाल में महा जनसंपर्क यात्रा में भाग लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अंतिम सूची अभी नहीं आई है, लेकिन उनके ढेंकनाल कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। भाजपा महासचिव ने आगे बताया कि वह एक विशाल जन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50,000 से अधिक लोगों का समागम होगा।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों से करेंगे मुलाकात

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह का उन प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मिलने का कार्यक्रम है, जिन्हें पद्म पुरस्कार और भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। हालांकि, इस संबन्ध में जल्द ही स्पष्ट तस्वीर आ जाएगी।इसके साथ ही, गृहमंत्री केन्द्र सरकार के नौ साल के शासन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। उनके साथ केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और राज्य के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

22 जून को जेपी नड्डा का दौरा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जून को और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को ओडिशा आएंगे। उन्होंने कहा था कि दोनों नेता भाजपा की महा जनसंपर्क यात्रा में भाग लेने के लिए ओडिशा आने वाले हैं। मनमोहन सामल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी अब एक्शन मोड में है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पार्टी संगठन के और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा