कनाडा में प्रवासी भारतीयों ने निकाली खालिस्तानी रैली की हवा; चारों ओर दिखा सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा

टोरंटो,एजेंसी, कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) में खालिस्तान समर्थक रैली के खिलाफ बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ मौके पर जमा हो गए. इससे दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचने का अलगाववादियों की मंसूबा पूरी तरह विफल हो गया. महज मुट्ठी भर खालिस्तान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन बहुत नीरस साबित हुआ. दूसरी ओर भारतीय समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पूरे जोश के साथ भारत का जमकर सपोर्ट किया. महज मामूली संख्या में खालिस्तान समर्थक टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर जुट सके थे. उनकी तुलना में भारत समर्थक भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या बहुत अधिक थी.

भारत समर्थकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारे लगाए. खालिस्तानी समूह के पास सिख्स फॉर जस्टिस के नेता हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर थे, जिसकी 18 जून को ब्रिटेन में हत्या कर दी गई थी. इस महीने की शुरुआत में ‘खालिस्तान स्वतंत्रता रैली’ के पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव को खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के ‘हत्यारे’ कहा गया था. इससे पूरे भारत में आक्रोश फैल गया था.

कनाडा में खालिस्थान समर्थक तत्वों की गतिविधियों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर चरमपंथी, आतंकवादी तत्वों को कोई जगह नहीं दी जानी चाहिए. वहीं कनाडा, ब्रिटेन और अन्य जगहों पर भारतीय राजनयिकों को धमकी देने वाले पोस्टरों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिकों, मिशन की सुरक्षा सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत पहले ही कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करके कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की बढ़ती गतिविधियों पर एक ‘डिमार्शे’ (आपत्ति जताने वाला पत्र) जारी कर चुका है.

  • Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात