किडनैप होने के चार घंटे बाद कवर्धा से हुआ बरामद, युवक के पिता को NTPC चुनाव नहीं लड़ने की दी धमकी

रायपुर, राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे के आस-पास एक युवक के साथ मारपीट कर अगवा किए जाने का मामला सामने आया। अपरणकर्ता करीब चार घंटे बाद युवक को कवर्धा जिले में कार से फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित युवक इंटीरियर डिजायनर है। युवक के पिता एनटीपीसी में कार्यरत हैं जहां वे चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। युवक के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने पहले उससे मारपीट की और उसके पिता को चुनाव में दावेदारी नहीं करने की धमकी दी। इधर पुलिस रात में घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रही।

अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस पूरे शहर में नाकेबंदी कर देर रात तक जुट हुई थी। पुलिस के मुताबिक डीडीनगर निवासी सिद्धार्थ आटस्कर नाम के युवक का सुंदर नगर डगनिया चौक के पास से अपहरण किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की इनोवा कार से चार-पांच बदमाश आए थे। उन्होंने पहले सिद्धार्थ की खूब पिटाई की, इसके बाद जबरन कार में बैठाकर साथ ले गए। इस दौरान सिद्धार्थ दुकान में कर्मचारी के साथ बैठा था। देर रात करीब 1 बजे कवर्धा जिले में युवक को कार से बाहर फेंककर बदमाश फरार हो गए।

हरियाणा से आए थे अपहरणकर्ता

युवक ने पुलिस को बातचीत में बताया कि अपहरणकर्ता ग्रे-कलर की इनोवा से आए थे। उन्होंने बताया वो हरियाणा से आए हैं। मेरे साथ मारपीट की, फिर तेलीबांधा की तरफ निकले। पुलिस को देखकर लौटे फिर कमल विहार से निकले। मेरे पिताजी एनटीपीसी चुनाव में दावेदारी कर रहे थे। अपहरणकर्ताओं ने कहा तुम्हारे पापा को चुनाव नहीं लड़ना है। वरना पूरे परिवार को तकलीफ होगी। एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि युवक का अपहरण करीब 9 बजे किया गया था। युवक को कवर्धा जिले में बरामद किया गया है। पूछताछ जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को राजफाश किया जाएगा।

  • Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर