खरीफ सीजन में छत्तीसगढ में 6 लाख क्विंटल धान बीज वितरण की तैयारी;3.67 लाख क्विंटल भंडारित

रायपुर , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद प्रदेश का कृषि अमला खरीफ फसल की तैयारी के लिए सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री ने इस बार 20 क्विंटल प्रति एकड धान की खरीदी का ऐलान किया है। इसके चलते इस बार बीज विकास निगम ने करीब 6.83 लाख क्विंटल बीज वितरण की व्यवस्था की है। अभी तक 50 हजार क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है जबकि 3. 67 लाख क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है।जो गत वर्ष से ज्यादा है।

पिछले दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत ने संभाग स्तरीय बैठक लेकर खरीफ फसल की तैयारी की समीक्षा की थी तथा अफसरों को खाद बीज की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। तदनुरूप बीज विकास निगम ने बीजों की व्यवस्था कर भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित कर दिया है।

बीज निगम के अपर संचालक आरके चंद्रवंशी ने बताया कि राज्य में 6.88 लाख क्विंटल बीज की मांग के विरुद्ध 6 लाख 83 हजार क्विंटल बीज की व्यवस्था की गई है जिसमें से 3.67 लाख क्विंटल बीजका भंडारण किया गया है एवं 50485 क्विंटल बीज बांटा जा चुका है। प्रदेश में सर्वाधिक 6,05 लाख क्विंटल धान बीज की व्यवस्था की गई है जो गत वर्ष की तुलना में 1 लाख क्विंटल ज्यादा है इसके अलावा कोदो, कुटकी, रागी, अरहर, उड़द, मूंग, कुलथी, सोयाबीन, तिल ,राम तिल ,मूंगफली, सूर्यमुखी आदि बीजों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में धान बीज की सर्वाधिक मांग है ,जिस कारण बीज निगम के अलावा दीगर संस्थाओंं से भी 1.18 लाख क्विंटल बीज की व्यवस्था की गई है। इस बार 723 क्विंटल हाइब्रिड बीजों की व्यवस्था की गई है। समितियों के अलावा कृषि विभाग के माध्यम से भी बीजों के किट वितरित किए जाएंगे।

अपर संचालक आरके चंद्रवंशी ने बताया कि इस बार मिलेट कार्यक्रम को बढावा देने कोदो कुटकी रागी की 8765 क्विंटल बीज की व्यवस्था की गई है। जो गत वर्ष की तुलना में 5 हजार क्विंटल ज्यादा है। इसमेन से 577 क्विंटल बीजों का भंडारण किया जा चुका है।

  • Related Posts

    GOVT; कृषि मंत्री नेताम ने कहा -खाद की कालाबाजारी पर 472 जगहों पर हुई कार्रवाई, 68 हजार बोरी खाद जब्त, 11 लोगों पर FIR

    रायपुर,  कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे प्रदेश में अब…

    SNAKE; करेले के ढेर से निकला कोबरा, बाजार में मची अफरा-तफरी, सब्जी ले रहे युवक को डसा, सिम्स में भर्ती

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से कोबरा सांप निकल गया. सांप को देखकर लोग…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र