खाना नहींं खिलाया तो होटल कर्मियों को बेदम मारा; IAS और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हुए निलंबित,विदाई पार्टी करने आए थे

जयपुर, एजेंसी , राजस्थान के अजमेर में होटल कर्मचारियों से मारपीट  करने के आरोप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सेवा के अधिकारियों को मंगलवार देर रात सरकार ने निलंबित कर दिया। अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी है।

IAS अधिकारी गिरधर और IPS अधिकारी सुशील कुमार विश्नोई के खिलाफ दर्ज मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विजिलेंस) बीजू जॉर्ज जोसफ को सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा खुद जांच पर निगरानी रख रहे हैं। सुशील के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

युवती ने सुशील के खिलाफ 40 ग्राम सोना और करीब 8 लाख रु हडपने का आरोप  लगाया है। जांच के बाद पुलिस ने FR (अंतिम रिपोर्ट) लगा दी थी। वहीं, गिरधर और सुशील के साथ मिलकर होटल के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोपित गेगल के पुलिस थाना अधिकारी रुपाराम, सिपाही गौतम और मुकेश यादव, मुकेश जाट, पटवारी नरेंद्र सिंह, हनुमान प्रसाद और सुरेंद्र जाट को भी निलंबित कर दिया गया है।

गिरधर और सुशील को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में ये जमानत पर रिहा हो गए। सूत्रों के अनुसार गिरधर और सुशील की गिरफ्तारी की तैयारी है।

यह है मामला

सुशील का तीन दिन पहले अजमेर से तबादला हुआ था। रविवार रात को एक रेस्टारेंट में उन्हें विदाई पार्टी दी गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद सुशील देर रात करीब 2 बजे गिरधर और अन्य लोगों के साथ एक होटल पर खाना खाने गए थे।

रात अधिक होने के कारण कर्मचारियों ने उन्हें खाना परोसने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर सुशील और गिरधर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों से मारपीट की।

दोनों अधिकरियों ने बेल्ट से कर्मचारियों की पिटाई की। अगले दिन सोमवार को होटल के मैनेजर तेजपाल सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उच्च अधिकारियों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने की बात अपने रिकार्ड में लिखी।

इससे नाराज होकर राजपूत समाज ने बैठक की। मामला सरकार तक पहुंचा तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मंगलवार देर रात गिरधर, सुशील सहित 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा