गर्ल्स हाॅस्टल में दरोगा की दादागिरी; महिला को पीटते बोला-धंधा चला रहे हो, SSP ने किया सस्पेंड

रायपुर, राजधानी रायपुर के एक दरोगा का आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इंस्पेक्टर महिला के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है, उसे पीट रहा है। इस मामले में शिकायत रायपुर के SSP, IG के पास पहुंची। जिसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया है। मामला शहर के देवेंद्र नगर इलाके का है।

हॉस्टल संचालिका ने इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की थी। देवेंद्र नगर में प्राइवेट हॉस्टल चला रही महिला ने बताया किवह मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली है। देवेंद्र नगर में प्रॉपर्टी किराए पर लेकर गर्ल्स हॉस्टल शुरू किया है। बाहर बोर्ड देखकर शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर भीतर घुस आया, वह शराब के नशे में था। उसने रिसेप्शन में बैठी महिला आदिवासी स्टाफ को पीटते हुए कहा- यहां धंधा कर रहे हो, मुझे लड़कियां दिखाओ। इसके बाद वह जबरन अंदर आ गए, हमारे साथ गाली-गलौज भी की।

खबर मिली है कि आदिवासी महिला से बदसलूकी करने वाला ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर राकेश चौबे है। शुक्रवार को ये हॉस्टल में घुसा था, वर्दी का रौब जमाने लगा। जब हॉस्टल में इंस्पेक्टर ने बदसलूकी की तो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हॉस्टल संचालिका ने बताया की इंस्पेक्टर चौबे ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी दी।

फंसाने की धमकी देने का आरोप
दरोगा हॉस्टल में क्यों आया ये संचालिका को भी समझ नहीं आया। उन्होंने बताया कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इंस्पेक्टर चौबे वहां पहले कभी नहीं आया था। शराब के नशे में अचानक वहां पहुंचा और बवाल किया। इस मामले में अब महिला ने अफसरों से शिकायत की है। महिला ने यह भी कहा है कि चौबे अब उन्हें अन्य मामलों में फंसाने की धमकियां दे रहा है। इसलिए उसपर कार्रवाई की मांग की गई थी।

एसएसपी ने किया सस्पेंड

इंस्पेक्टर की करतूत के मामले ने तूल पकड़ा तो रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एक्शन लिया। उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए राकेश चौबे को यातायात मुख्यालय से निलंबित करके लाइन अटैच किया। चौबे के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’