छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न संवर्ग के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती;मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को

0 प्रवेश पत्र 18 मई को व्यापम की वेबसाइट पर होगी उपलब्ध
रायपुर, पुलिस मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी।

मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5ः15 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 27 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4ः15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। 29 मई को सुबह 8 बजे से 10ः15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।

मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा पृथक से दी जाएगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य लिखित परीक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….