EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत साहा के खिलाफ सोमवार को चालान पेश किया। विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए 1700 पेज के चालान में बताया गया है कि तीनों आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया। साथ ही एचपी एवं एग्माटेल के फर्जी एवं कूटरचित अर्थराइजेशन लेटर्स तैयार किया।

18 जिलों में स्कूलों के नाम सरकार को लगाया चूना

चालान में बताया गया है कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर द्वारा कम्प्यूटर समर्थित योजना के तहत राज्य के 18 जिलों में शासकीय स्कूलों को एलएफडी/टीएफटी कम्प्यूटर युक्त उपकरण दिया जाना था। इसे दो चरणों में दो 638 नग एलएफडी/टीएफटी मानिटर्स भेजे गए थे लेकिन, आरोपियों ने निम्नस्तरीय कम्प्यूटर को वास्तविक कीमत से कई गुना अधिक कीमत पर भेजा। वहीं पेश किए गए चालान में सभी की भूमिका का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।

यह है मामला

राजीव गांधी शिक्षा मिशन में 15 साल पहले 2010-11 में 246 नग और 2011-12 में 392 नग कम्प्यूटर की खरीदी की गई थी। इसकी आपूर्ति मिनी इंफोटेक रायपुर संचालक आलोक कुशवाहा के द्वारा 2010-11 में 246 नग और ग्लोबल नेटवर्क सॉल्यूशन रायपुर द्वारा 2011-12 में 392 नग मानिटर्स की आपूर्ति की गयी। कम्प्यूटर सेट की बाजार में वास्तविक दर 57950 रुपए थी लेकिन इसमें इजाफा कर शासन को 1 लाख 26500 रुपए प्रति नग की दर से भेजा गया।

जांच में हुआ खुलासा

प्रत्येक सेट में 68550 रुपए का अंतर था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने एचपी और एग्माटेल कंपनी के फर्जी ऑथराइजेशन लेटर तैयार किए थे। इस घोेटाले में आशुतोष चावरे तात्कालीन संयुक्त संचालक, बजरंग प्रजापति तत्कालीन सहायक संचालक एवं पी. रमेश तत्कालीन सहायक संचालक के खिलाफ शिक्षा विभाग को विभागीय कार्रवाई करने के संबंध में अनुशंसा की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र