जूनियर डॉक्टरों ने ट्रेनी डीएसपी से की मारपीट की

जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर में मेकाज के जूनियर डॉक्टरों पर ट्रेनी डीएसपी से मारपीट का आरोप लगा है। ट्रेनी डीएसपी अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। तभी मेकाज के जूनियर डॉक्टरों और ट्रेनी डीएसपी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मेकाज के डॉक्टरों ने ट्रेनी डीएसपी के हाथापाई कर दी।

दरअसल, ये पूरा मामला जगदलपुर से 15 किलोमटीर दूर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के समीप मोरेंगा चौक का है। रविवार देर रात ट्रेनी डीएसपी अपने टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान मेकाज के जूनियर डॉक्टर और पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मेकाज के डॉक्टरों ने ट्रेनी डीएसपी और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद ट्रेनी डीएसपी ने परपा थाने में डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

 बस्तर एएसपी निवेदिता पॉल ने कहा कि बस्तर में अपराधों की रोकथाम के लिए गस्त प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंट की जांच करने के लिए ट्रेनी डीएसपी अविनाश गर्ग केशलूर की ओर रवाना हुए थे। मारेंगा के पेट्रोल पंप के पास अंधेरे इलाके में मेडिकल कॉलेज की इंटर्न युवती दिखी। ट्रेनी डीएसपी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इतने में डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर पारस गुप्ता वहां पहुंचे। पारस ने मौजूद ट्रेनी डीएसपी के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं पारस ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। इस घटना में ट्रेनी डीएसपी को चोटें आई है। जिसके बाद ट्रेनी डीएसपी ने परपा थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टरों व डीन को परपा थाना में बुलाया गया। सभी से पूछताछ की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’