ट्रेन में पकड़ाई 37 लाख की 50 किलो चांदी; भुसावल से ले जा रहा था टाटा नगर

राजनांदगांव,  शालीमार एक्सप्रेस में गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने 37लाख रुपये की 52 किलो चांदी बरामद करने में सफलता मिली है। गुरुवार को आरपीएफ के अधिकारी ट्रेनों की जांच कर रहे थे। कोच नंबर एस-छह में एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। व्यक्ति के पास अलग-अलग बैग थे। बैग की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान करीब 50 किलो चांदी के बर्तन जब्त किए गए। चांदी की कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। संदिग्ध व्यक्ति कर्नाटक मांगुर बेलागांव का रहने वाला है। भुसावल से टाटा नगर जा रहा था। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पहले संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

पेश नहीं कर पाया दस्तावेज

आरपीएफ ने व्यक्ति से चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन व्यक्ति किसी भी प्रकार से दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का कर्नाटक मांगुर बेलागांव में ज्वेलर्स की दुकान है। चांदी के सामनों को सप्लाई करने टाटा नगर जा रहा था। मौजूद बिल व दस्तावेज संदिग्धता पाए जाने पर सामनों को आरपीएफ पोस्ट राजनांदगांव में उताकर सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग सह इलेक्शन नोडल आफिसर(जीएसटी) राजनांदगांव छग के समक्ष पेश किया गया।

बैगों की जांच करने पर चांदी धातु की मूर्तियां, छोटे-बडे़ प्लेट, लोटा, गिलास, दीपक आदि को पेपर बंडल में लपेटे हुए अंदर मिश्रित बर्तन तथा नीली रंग की तीन पालीथीन पैकेट में चांदी पाई गइर्द। सहायक आयुक्त जीएसटी सह नोडल अधिकारी इलेक्शन राजनांदगांव द्वारा चेक करने पर प्रस्तुत चालान का गलत होना बताया गया। उक्त कार्रवाई में गुप्तचर शाखा गोंदिया के प्रभारी निरीक्षक अनिल पाटिल, प्रभारी निरीक्षक प्रशांत अल्डक व अन्य का विशेष योगदान रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 8 की मौत

    मनाली,  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई…

    MURDER; पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने समझाइश देने युवक को बुलाया घर, फिर बेटे के साथ मिलकर घोंट दिया गला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर युवक की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…