डॉ. अम्बेडकर की थिसीस-‘प्रॉब्लम ऑफ रूपीस’ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा बौद्धिक विमर्श

0 डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी बैठक में महादेव कावरे सम्मानित

रायपुर, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित विश्वविख्यात थिसीस ‘‘प्रॉब्लम ऑफ रूपीस’’ (Problem of Rupees) के 100 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार गहन बौद्धिक विमर्श एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में यह आयोजन 8 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होगा।  

डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी की रविवार 24 सितम्बर को हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं आर्थिक मामलों के जानकार डॉ. प्रदीप आगलावे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होंगे। वहीं इस महत्वपूर्ण आयोजन में अनेक अर्थशास्त्री और बौद्धिक चिन्तक और विचारक भी हिस्सा लेंगे।

डॉ. अम्बेडकर द्वारा लिखित यह पुस्तक वर्ष 1923 में प्रकाशित ‘रुपये की समस्या-उद्भव और समाधान’ अंबेडकर की एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। इसमें उन्होंने 19वीं शताब्दी से भारतीय मुद्रा प्रणाली के विकास की विवेचना की है। भारत के लिए किस प्रकार की मुद्रा प्रणाली उपयुक्त है, इसका सुझाव रखा है। इसी के आधार पर भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी। इसी से देश में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं और वैकासिक प्रतिमानों की भी व्युत्पत्ति हुई है।

डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी की हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में आवास एवं पर्यावरण वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के विशेष सचिव महादेव कावरे को सम्मानित किया गया। बैठक में सोसायटी के अध्यक्ष एवं विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनीकर, उपाध्यक्ष हेमराज कुटारे, कमल नारायण काण्डे, महासचिव कमलेश बंसोड़, सचिव उपेन्द्र कुमार मेश्राम, के. आर. उके, कोषाध्यक्ष मदनलाल मेश्राम, सदस्य डॉ. अनिल कुमार रामटेके, महेन्द्र बागड़े, शशांक घोडेश्वर, नवागत सदस्यों में लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार और चाकेश्वर गढ़पाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…