तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए रामचन्द्र तांडी एवं जवाहर यादव में टक्कर; 14 जून को मतदान

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी सघ शासन से मान्यता प्राप्त पंजीयन क्रमांक 249 के रायपुर  जिलाध्यक्ष पद के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक जाधव ने बताया कि निर्धारित समय मे सगठन के जिलाध्यक्ष हेतु रामचन्द्र तांडी सहायक वर्ग 1 सिचाई विभाग एवं जवाहर यादव सहायक वर्ग 2 बोधघाट बांध संभाग रायपुर  द्वारा नामंकन आवेदन प्राप्त कर नामंकन प्रस्तुत किया गया जो जांच उपरांत सही पाया गया । दोनों नामंकन स्वीकृत किया गया ।

इस तरह सगठन के रायपुर जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु दो प्रत्याशी जवाहर यादव एवं रामचन्द्र तांडी का नाम घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची में प्राप्त आपत्ति  दावा के निराकरण बाद मतदाता सूची में  सदस्यों की संख्या 1262 हैं जिनका अंतिम प्रकाशन किया गया । मतदान केंद्र रायपुर कर्मचारी भवन,तिल्दा,अभनपुर,धरसींवा में बनाया जवेगा। 14 जून को मतदान 11 बजे से 4 बजे तक होगा । सभी मतदान केंद्रों से प्राप्त मतपेटियों की मतगणना रायपुर कर्मचारी भवन में किया जवेगा । मतदान केंद्र कर्मचारी भवन रायपुर में मतदान क्रमांक 01 से 1043 तक तिल्दा में1044 से 1118 तक कुल 75 ,धरसींवा में 1119 से 1195 तक कुल 77 अभनपुर में 1196 से 1262 तक कुल 67 मतदाता मतदान करेंगे।

       

  • Related Posts

    MAHTARI; महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी, ई-केवाईसी कराना जरूरी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी गई है. जिसमें प्रदेश की 68 लाख 52 हजार से ज्यादा महिलाओं…

    NAXALITE; जंगल से निकल रहा नक्सली खजाना,आठ किलो सोना जब्त, बस्तर में 50 करोड़ से ज्यादा लेव्ही का माल छिपे होने का अंदेशा

    0 सुरक्षा बलों की सर्चिंग में खुल रहे माओवादियों के गुप्त राज, तेंदूपत्ता संग्राहकों, ठेकेदारोंं,अफसरों से लेवी के रूप में वसूला जाता था जगदलपुर, बस्तर में माओवादी नेटवर्क के कमजोर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…