तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी बुलेट को टक्कर, सड़क हादसे में महिंद्रा के टेक्नीकल इंजीनियर की मौत

रायपुर , छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में महिंद्रा के टेक्नीकल इंजीनियर सुमीत लाटा की मौत हो गई। ये हादसा तेलीबांधा चौक में हुई है। जहां एक ट्रक चालक ने पीछे से मृतक सुमीत लाटा के बुलेट को टक्कर मार दी थी। यह हादसा सुबह लगभग 8 बजे की है। वहीं सुमीत लाटा की घटनास्थल में ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सुमीत लाटा महिंद्रा में टेक्नीकल इंजीनियर पद पर पदस्थ था। वह शुक्रवार सुबह वीआईपी रोड तेलीबांधा में रहने वाले महिन्द्रा होम फायनेंस में एरिया मैनेजर मणीकांत चतुर्वेदी को उसकी बुलेट को लौटाने जा रहा था, जो मृतक के पास था। मृतक उक्त बुलेट से अपने निवास स्थान अवंति विहार से एरिया मैनेजर के घर गोल्डन स्काई अपार्टमेंट वीआईपी रोड आने के लिए निकला था।, करीब साढ़े सात बजे तक मृतक के नहीं पहुंचने पर एरिया मैनेजर ने उसे फोन लगाया, तो सुमीत लाटा के मोबाइल को पुलिस वाले उठाये और कहा कि सुमीत लाटा का एक्सीडेंट महासमुंद बेरियर के आगे मेन रोड तेलीबांधा में ट्रक का चालक टाटीबंध की ओर से आकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। जिससे सुमीत लाटा का मौके पर ही मौत हो गई है।

इसके बाद एरिया मैनेजर तत्काल महासमुंद बेरियर के आगे मेन रोड तेलीबांधा पहुंचा जहां सुमीत लाटा का शव पड़ा था, उनके कमर एवं जांघ के पास गंभीर चोट आयी है। मौके पर आरोपित का कन्टेनर क्रमांक एमएच 46/बी बी/5929 भी खड़ी थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। आरोपित ट्रक ड्राइवर रामचंद यादव निवासी हरखपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर चालक रामचंद यादव पर वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा