दो IPS बिल्डर को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे; बिलासपुर और दुर्ग SP को नोटिस

बिलासपुर, बिलासपुर में महिला को 2 BHK मकान बनाकर देने का झांसा देने वाले अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और वारंट तामिल नहीं करा पा रही है। इस पर राज्य उपभोक्ता फोरम ने बिलासपुर और दुर्ग SP को नोटिस जारी किया है। वहीं, गिरफ्तारी वारंट तामिल कराने के लिए DGP को निर्देशित किया गया है।

एडवोकेट श्रीवास्तव ने बताया कि अर्शदीप बिल्डकॉन के डॉयरेक्टर सरदूल सिंह व सतपाल सिंह और उनके मैनेजर ने महिला को बिलासपुर में 24 वर्गफीट जमीन में 2BHK मकान बनाकर देने के लिए एग्रीमेंट किया था, जिसके एवज में 26 लाख 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। मामला 2012-13 का है। पैसे देने के बाद भी बिल्डर ने महिला को न तो मकान बनाकर दिया और न ही पैसे वापस किए।

ब्याज सहित 26 लाख 50 हजार, क्षतिपूर्ति और वाद व्यय देने का दिया था आदेश
एग्रीमेंट के साथ पैसे देने के बाद भी महिला परेशान होती रहीं। फिर भी बिल्डर ने उन्हें न तो मकान बनाकर दिया और न ही पैसे लौटाए। दर-दर भटकने के बाद महिला ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद प्रस्तुत की, जिसकी सुनवाई हुई, तब भी बिल्डर उपस्थित नहीं हुआ। ऐसे में फोरम ने एक पक्षिय आदेश देते हुए अर्शदीप बिल्डकॉन के संचालकों को 26 लाख 50 हजार रुपए ब्याज सहित लौटाने, क्षतिपूर्ति राशि के साथ ही वाद व्यय देने का आदेश दिया।

आदेश पर अमल नहीं हुआ, तब बिलासपुर और दुर्ग SP को नोटिस
फोरम के आदेश का पालन नहीं करने पर महिला ने दोबारा मामला प्रस्तुत की, जिसके बाद फोरम ने अर्शदीप बिल्डकान के संचालक सरदूल सिंह व सतपाल सिंह को उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। बार-बार नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किया गया। फोरम ने 17 नवंबर 2020, 25 मार्च 2021, 24 फरवरी 2023 को नोटिस जारी किया। लेकिन, पुलिस वारंट की तामिल नहीं करा पाई और न ही बिल्डरों की गिरफ्तारी की। लिहाजा, फोरम ने बिलासपुर व दुर्ग SP को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही DGP को बिल्डरों को गिरफ्तार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा