नगर पालिका क्षेत्र में नगर पंचायत मंदिर हसौद और ग्राम पंचायत नकटा को शामिल करने अधिसूचना जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 सहपठित धारा 5-क में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन द्वारा नगर पालिका मंदिर हसौद में नगर पंचायत मंदिर हसौद और ग्राम पंचायत नकटा को शामिल करने हेतु अधिसूचना जारी की गई है।

  ग्राम पंचायत नकटा की सीमा एवं नगर पंचायत मंदिर हसौद की सीमाएं ही नगर पालिका मंदिर हसौद की सीमा होंगी।उपरोक्त आशय के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 15 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति या सुझाव कलेक्टर रायपुर को उनके कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर राज्य शासन के विनिश्चय हेतु प्रस्तुत कर सकते है।

आरंग नगर पालिका में ग्राम ओड़का को शामिल करने हेतु अधिसूचना

छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5-क में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य शासन द्वारा नगर पालिका परिषद आरंग, जिला – रायपुर की सीमा में ग्राम पंचायत क्षेत्र ओड़का को शामिल करने हेतु अधिसूचना जारी की गई है। नगर पालिका परिषद आरंग की वर्तमान सीमा ग्राम पंचायत ओड़का की सीमा नगर पालिका परिषद आरंग की सीमा होंगी।उपरोक्त आशय के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति या सुझाव कलेक्टर रायपुर को उनके कार्यालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर राज्य शासन के विनिश्चय हेतु प्रस्तुत कर सकते है।

  • Related Posts

    ELEPHANT; हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर किया हमला, दो की मौत, पांच साल में 325 लोगों की गई जान

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोरिया जिले में जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया…

    PWD;पुल निर्माण की धीमी गति पर लोनिवि अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी को लगाई फटकार जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..