नर्स के भरोसे छोड़कर गए 2 डॉक्टर बर्खास्त; हमर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत का मामला

रायपुर, गुढियारी स्थित हमर अस्पताल में गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं देने और नर्स के भरोसे तड़पता छोड़कर जाने वाले दो संविदा डाक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। डाक्टरों और नर्स की इस लापरवाही के कारण गर्भवती महिला की करीब डेढ़ माह पहले मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट के आधार डाक्टरों को बर्खास्त करने के साथ ही स्टाफ नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

डाक्टरों की टीम की जांच में प्रमाणित हो गया कि गर्भवती महिला का समय पर इलाज नहीं किया गया। पीड़िता अस्पताल में तड़प रही थी, उसके बाद भी दो डाक्टर उसे नर्स के भरोसे छोड़कर चले गए। इनमें एक डाक्टर तो स्त्री रोग विशेषज्ञ है। जांच में रिपोर्ट में ये खुलासा भी हो गया कि अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स ने गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ाने के लिए मिजोप्रोस्टाेल टेबलेट दे दी, जबकि प्रसव पूर्व ये टेबलेट नहीं देना था। उस समय अस्पताल के दोनों चिकित्सक डा. विकास कुर्रे और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. तनु दुबे वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने मरीज को नर्स के भरोसे छोड़ दिया था।

कैसे हुई थी गर्भवती की मौत

जनता कॉलोनी निवासी राधा निर्मलकर को प्रसव दर्द शुरू होने पर 9 जून को हमर अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनोग्राफी करवा ली थी। जिसमें बच्चे के गले में नाल फंसने की बात सामने आ रही थी। इसके बाद भी हमर अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को घर भेज दिया। 11 जून को फिर दर्द होने पर महिला परिजनों के साथ हमर अस्पताल पहुंची तो उसे भर्ती किया। लेकिन किसी भी डॉक्टर ने अटेंड नहीं किया। नर्स ही उसकी देखभाल करती रही। रात में महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जहां उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’