निर्माणाधीन पुलिया के ढहने से 4 बच्चों समेत 5 की मौत

भुवनेश्वर,  ओडिशा में इन दिनों हादसों का क्रम लगातार बना हुआ है। सोमवार तड़के भी यहां के रायगड़ा जिले में एक दुर्घटना की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्‍चे भी शामिल हैं। हादसा कल्याणसिंहपुर उपरसाजा के पास एक नाले के ऊपर निर्माणाधीन पुलिया के अचानक ढह जाने से हुई। 

बारिश के कारण पुलिया निर्माण का काम इन दिनों था बंद

जानकारी के मुताबिक, जिले के कल्याणसिंहपुर उपरसाजा के पास नाले पर पिछले दो महीने से पुलिया की छत पड़ी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण वर्तमान समय में पुलिया का निर्माण काम रोक दिया गया था। पुलिया का सेंटरिंग अभी तक नहीं निकला है। नदी के आसपास के लोग स्नान के लिए इसी पुलिया पर निर्भर है।

पुलिया के नीचे नहा रहे लोगों पर गिरा छज्‍जा

हर दिन की तरह आज भी कुछ लोग एवं बच्चे उक्त पुलिया के नीचे नहा रहे थे। इसी समय अचानक निर्माणाधीन पुलिया का छज्जा भरभरा कर पांच लोगों के ऊपर गिर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटना होने के काफी देर बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में तनाव पैदा हो गया है।

रायगढ़ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुल के ढहने से पांच निर्दोष लोगों की अकाल मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा किए गए काम की खराब गुणवत्ता के कारण आज कई परिवार के घर उजड़ गए। पुलिया दोपहिया वाहनों सहित लोगों की आवाजाही के लिए बनाई गई थी। लेकिन यह चालू होने से पहले ही ढह गयी। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर