परेवाडीह के सरपंच और पंच 13 घंटे बंधक रहे; सरपंच के इस्तीफे के बाद ग्रामीणों ने छोड़ा

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी जिले के ग्राम पंचायत परेवाडीह की सरपंच टिलेश्वरी साहू, दो महिला पंच और तीन पुरूष पंचों को पंचायत भवन के एक के कमरे में बाहर से ताला बंद कर एक हजार से अधिक ग्रामीणों की भीड़ ने 13 घंटों तक बंधक बनाए रखा। तड़के तीन बजे सरपंच के इस्तीफा देने के बाद ग्रामीणों ने सभी छह लोगों को छोड़ा। गांव की 52 एकड़ भूमि पर शासकीय उद्यानिेकी कालेज खोलने का ग्रामीण विरोध कर रहे है।

सरपंच के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव धवस्त होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत भवन में पथराव करने लगे। कुछ पंचों की चप्पल से पिटाई की गई। कम अंदर रह गए सरपंच और पांच पंचों को बंधक बना लिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।

25 मार्च को तड़के तीन बजे ग्राम विकास समिति और सरपंच-पंचों की चर्चा के बाद सरपंच टिलेश्वरी साहू ने ग्राम विकास समिति को ईस्तीफा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक सभी छह लोगों को छोड़ा। इसके बाद पुलिस ने सभी को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला। रात भर ग्रामीणों की भीड़ पंचायत भवन के बाहर डटी रही। भीड़ ने पंचायत भवन की बिजली तक काट दी थी।

एसडीएम, तहसीलदार, एएसपी, डीएसपी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। डरे सहमे सरपंच, पंच और उनके के कुछ समर्थक रूद्री के चिन्हारी रिसार्ट में ठहरे हुए हैं। गांव जाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। रात में बंधक जनप्रतिनिधियों को पानी तक नहीं दिया गया। पहले इस्तीफा दो तब पानी देंगे, कहकर ग्रामीण चिल्लाते रहे। गांव में दबी जुबान से चर्चा है कि प्रशासन ने भी सरपंच का इस्तीफा देने मजबूर किया। कम पुलिस बल होने का हवाला देकर बंधक लोगों की किसी तरह से सहायता नहीं की गई।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’