पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, लेंगे बड़ी बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पखवाड़े भर के भीतर दूसरी बार प्रदेश दौरे पर आएंगे। शाह का पांच और छह जुलाई को रायपुर में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद छह जुलाई की शाम को वापस चले जाएंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को रायपुर आएंगे। इससे पहले अमित शाह पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाह की बैठक में चुनाव तैयारियों पर ही प्रमुख रूप से चर्चा होगी। अभी तक अधिकारिक रूप से उनके आने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

अगर अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा तय होता है तो केंद्रीय गृहमंत्री का 15 दिनों में यह दूसरी बार प्रदेश दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 22 जून को छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आए थे। इस दौरान शाह पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया।

बता दें कि आगामी दिनों में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव होना है। जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी साल होने की वजह से राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है।

  • Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….