पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से राज्य पॉवर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; जताया आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुलाकात कर राज्य पॉवर कंपनियों के कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान अभियंता संघ के अध्यक्ष श्री राजेश पांडेय ने कहा कि इस ऐतिहासिक घोषणा से विद्युतकर्मी खुश हैं और अब उन्हें राज्य के अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार जताया। 

मुख्यमंत्री ने 6 अक्टूबर को कांकेर जिले में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनियों में एक अप्रैल 2004 और इसके उपरांत नियुक्त कर्मियों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की थी। इससे राज्य के विद्युत कंपनियों में कार्यरत लगभग 10 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल अभियंता संघ के मनोज वर्मा, आरके शर्मा, आर के बंछोर, आशीष हटवार, विनय चंद्राकर, सुश्री मधु मिंज, करुणेश यादव, आशीष अग्निहोत्री, ओमकार चंद्राकर, सुशील यदु, नीरज वर्मा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE;तेंदुए की 2 खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, शिकारियों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले में वन विभाग के अमले नेअंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की…

    GOVT; राज्यपाल बोले- जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, पेड़ लगाकर संरक्षित करें

    0 राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली महासमुंद, राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार