पुरी-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म; 15 मई को पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

भुवनेश्वर, वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे ओडिशावासियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। वंदे भारत एक्सप्रेस राज्य में 15 मई से चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, ओडिशा में दो सफल परीक्षणों के बाद अब नियमित रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को वर्चुअल रूप उपस्थित रहकर हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरी में मौजूद रहेंगे।

ओडिशा के भारतीय जनता पार्टी के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुरी में वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ में शामिल होते हैं, इसलिए वह पुरी में वंदे भारत एक्सप्रेस भी लांच कर सकते हैं। यह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी इच्छा है।

इधर, रेल मंत्रालय या ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मई को ही पुरी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए पुनर्विकास का शिलान्यास भी इसी दिन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन 28 और 30 अप्रैल को सफलतापूर्वक पूरा हुआ था। वंदे भारत हावड़ा से पुरी के लिए प्रतिदिन सुबह 6.10 बजे रवाना होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.38 बजे खड़गपुर, 9.45 बजे भद्रक, 10.25 बजे जाजपुर केंदुझर रोड, 11 बजे कटक, 11.25 बजे भुवनेश्वर, 11.45 बजे खुर्दा रोड और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। यह पुरी से दोपहर 1.50 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात 8.30 बजे तक हावड़ा पहुंचेगी।

  • Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…