पोस्टिंग घोटाले में स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; प्रमोशन के बाद 2723 शिक्षकों की पोस्टिंग आदेश निरस्त, 450 स्कूल शिक्षक विहीन,6,151 स्कूल एकल शिक्षिकीय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना में हुए भ्रष्टाचार के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 2,723 उन शिक्षकों की पदस्थापना आदेश को निरस्त कर दिया है जिनकी पदस्थापना को संशोधित किया गया था। जारी आदेश के मुताबिक इन शिक्षकों को 10 दिन के भीतर उन स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी होगी जहां पदोन्नति के बाद पहली पदस्थापना हुई थी। ज्वाइनिंग नहीं देने की स्थिति में शिक्षकों की पदोन्नति भी निरस्त मानी जाएगी। इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। बहरहाल पदोन्नति के बाद सही तरीके से पदस्थापना नहीं होने से प्रदेश के 450 स्कूल शिक्षक विहीन हो गई है एवं 6,151 स्कूल एकल शिक्षिकीय हो गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ये कार्रवाई हुई है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग इस मामले में भारी लेनदेन करके पदस्थापना करने के आरोप में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर के संयुक्त संचालकों समेत 12 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित भी कर चुका है। इनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।

ये अधिकारी-कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित

इस मामले में अब तक 12-अधिकारी-कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। इनमें रायपुर संभाग में इसमें रायपुर के तत्कालीन संयुक्त संचालक के. कुमार समेत आठ में बलौदाबाज़ार-भाटापारा के जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव, रायपुर डाइट के प्राचार्य आर.के. वर्मा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक डीएस ध्रुव, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक शैल सिन्हा, संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर के सहायक संचालक ऊषा किरण खलको, विकास खंड शिक्षा अधिकारी धरसींवा रायपुर के संजयपुरी गोस्वामी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा एस.के गेंदेले को निलंबित किया गया। दुर्ग संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक जीएस मरकाम और सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय और बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद व क्लर्क विकास तिवारी को निलंबित किया जा चुका है।

इतने शिक्षकों की हुई थी पदोन्नति

शिक्षा विभाग के निर्देश पर संयुक्त संचालकों ने सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की थी। इसमें 9,749 शिक्षकों ने काउंसिलिंग के लिए विकल्प भरा था और 867 ने सहमति नहीं दी थी। बिलासपुर संभाग में 2,785, दुर्ग संभाग में 1,505, रायपुर संभाग में 1,283, सरगुजा संभाग में 2,997 और बस्तर संभाग में 2206 शिक्षकों को पदोन्नति मिली थी। इनमें ज्यादातर शिक्षकों ने पदोन्नति के बाद पदस्थ किए गए स्कूलों में ज्वाइनिंग दे दी है। बाकी 2,723 शिक्षकों ने अपनी पदस्थापना में संशोधन कराया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’