प्रदेश श्रमिक सम्मेलन रायपुर में 1 मई को; सीएम 47.12 करोड रु. श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री लगभग एक लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे और आरंग और पाटन में श्रमिक सहायता केन्द्र का शुभारंभ भी करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, आवास एवं पर्यावरण तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सहित सांसद सुनील सोनी शामिल होंगे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सदस्यगण, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

वन मंत्री ने बोरे-बासी उत्सव को सफल बनाने की अपील की
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने-अपने स्तर पर बोरे-बासी उत्सव मनाकर इस आयोजन को सफल बनाने और श्रमिक भाईयों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

बोरे-बासी उत्सव मनाने की अपील

प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने-अपने स्तर पर बोरे-बासी उत्सव मनाकर इस आयोजन को सफल बनाने और श्रमिक भाईयों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

  • Related Posts

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार