प्रियंका चोपड़ा ने की अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स की तारीफ, आखिरी ब्रेकअप को बताया सबसे मुश्किल

मुम्बई, प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्स व्बॉयफ्रेंड्स को लेकर कई खुलासे किए है। एक्ट्रेस ने को-स्टार्स संग अपने अफेयर की बात कबूली है। यहां तक कि उन्होंने अपने आखिरी ब्रेकअप का भी खुलासा किया है, जिससे उबरना उनके लिए मुश्किल हो गया था।

कई लोगों को किया डेट

प्रियंका चोपड़ा ने एलेक्स कूपर के पॉडकास्ट कॉल हर डैडी पर अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की। उन्होंने खुद को ‘सीरियल मोनोगैमिस्ट’ बताया। एक्ट्रेस ने बातचीत में कहा, “मैं एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जाती रही। सिर्फ आखिरी ब्रेकअप के बाद मैंने खुद को रुकने का वक्त दिया।” प्रियंका ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैंने बहुत काम किया है और मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया है जिनके साथ मैंने काम किया है। ये वे लोग हैं जिनसे मैं अपने सेट पर मिली थी।”

अच्छे लोगों को किया डेट

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा,  “मुझे लगता है कि, मैं सोचती थी कि मुझे इस बात का अंदाजा था कि रिश्ता कैसा होना चाहिए। मेरे जीवन में जो भी लोग आए उन्हें मैं अपने बनाए सांचे में फिट करने की कोशिश करती रहती थी और मैंने बहुत अच्छे लोगों को डेट किया है।”

आखिरी ब्रेकअप से उबरने में लगा वक्त

ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने आगे कहा, “हां, हो सकता है कि उनमें से कुछ रिश्तों का अंत बुरा रहा हो, लेकिन मुझे वे लोग अच्छे लगे जिन्हें मैंने डेट किया, वे कमाल के थे। लेकिन मेरे पति से मिलने से पहले जो मेरा एक्स ब्वॉयफ्रेंड था उससे ब्रेकअप के बाद मैंने दो सालों का ब्रेक ले लिया और इसके पीछे एक बड़ा कारण था।”

इन एक्टर्स संग जुड़ा नाम

बता दें कि बॉलीवुड में काम करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा और शाह रुख खान संग जुड़ा। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इन अफवाहों पर बात नहीं की।

  • Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर