बच्चों के सामने ही मछली मार कर तालाब पार कर रहे पिता-पुत्री की डूबने से मौत

अंबिकापुर, सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाडीह में तालाब में डूबने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।मछली मार कर पिता रामू राम(45), छह साल की बेटी को कंधे में लेकर तालाब को पार कर रहा था। कीचड़ में फंस जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया फिर उसकी बेटी भी डूब गई।

घटना का दुखद पहलू यह है कि इस घटना के दौरान मृतक का एक पुत्र और एक बेटी तालाब के किनारे-किनारे वापस घर लौट रहे थे। उन्हीं के सामने पिता और बहन डूब गए।शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार उदयपुर के ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम का घर खालमुड़ा नामक तालाब के पास ही है।गुरुवार की दोपहर वह तीन बच्चों को साथ लेकर मछली पकड़ने तालाब में गया था। लगभग आधा से एक किलो मछली पकड़ने के बाद वह घर लौटने लगा।

एक पुत्र और पुत्री को तालाब के किनारे-किनारे घूम कर घर जाने बोला। खुद छह साल की बेटी कांसी को कंधे में लेकर तालाब के उस हिस्से को पार कर घर जाने निकला जिधर से लोग आना-जाना करते हैं। बताया जा रहा है कि तालाब के बीच में पहुंचने के बाद उसका पैर कीचड़ में फंस गया। बाहर बच्चों से वह बोलता रहा कि आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कंधे पर बेटी भी चिल्लाने लगी, लेकिन आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद कर पाता। दो छोटे बच्चों के आंखों के सामने ही रामू राम डूब गया। उसकी बेटी भी गहरे पानी में समा गई।सूचना पर उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्री को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।शाम को एसडीआरएफ की टीम भी अंबिकापुर से पहुंची।रात को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया था। सुबह से फिर खोजबीन आरंभ की गई।आधे घण्टे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया। बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे थे जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पहले ही घर छोड़ कर जा चुकी है। बड़ा बेटा एक ईंट भट्ठे में काम करता था। वह भी नाबालिग है। उसे वापस बुला लिया गया है। पिता की मौत और मां के घर छोड़कर चले जाने से चार बच्चों पर गहरा आघात लगा है।घटना से गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’