बड़ी दुर्घटना टली; ओडिशा में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में लगी आग

भुबनेश्वर, ओडिशा (Odisha) में गुरुवार रात एक और ट्रेन हादसा टल गया। नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड स्टेशन के पास गुरुवा दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (Puri-Durg Express) के ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई, समय रहते इस पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एसी कोच संख्या बी -3 के नीचे ब्रेक बाइंडिंग के पास आग लगी थी।

सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बाद में ट्रेन को उसके रूट पर भेजा गया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग लगने के बाद ट्रेन के कुछ यात्रियों और वहां मौजूद लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण घर्षण के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोच के अंदर कोई आग नहीं लगी थी और ब्रेक पैड के अलावा किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं थी। ईसीओआर ने पुष्टि की कि समस्या को ठीक कर लिया गया है और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन से 23ः00 बजे रवाना हुई।

  • Related Posts

    PAPER LEAK; मेडिकल कॉलेज PG पेपर लीक मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई , गठित होगी विशेष टीम

    भुबनेश्वर, ओडिशा के प्रसिद्ध एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बहुचर्चित व संवेदनशील मामले में राज्य  सरकार ने…

    HC; सार्वजनिक हित के बिना नहीं दी जा सकती किसी की व्यक्तिगत जानकारी,सूचना के अधिकार पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

    बिलासपुर, सूचना का अधिकार अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने कहा, कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी जैसे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र