बारिश एवं लाल आतंक के बीच तेंदूपत्ता संग्रहण की रफ्तार धीमी; छत्तीसगढ़ में अब तक एक चौथाई तेंदूपत्ता संग्रहित

16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 3.19 लाख मानक बोरा संग्रहित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विपरीत में विपरीत मौसम एवं नक्सली आतंक के चलते तेंदूपत्ता संग्रहण की रफ्तार धीमी पड गई है। पखवाडे भर बाद भी एक चौथाई तेंदूपत्ता संग्रहित हुआ है। प्रदेश में यह कार्य जून के पहले सप्ताह तक चलेगा। सरगुजा में सबसे अंत में तेंदूपत्ता संग्रहण होगा। फिर भी इस बार तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है।

चालू वर्ष 2023 के दौरान अब तक 3 लाख 19 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य के एक चौथाई के करीब है। राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य है। राज्य में अब तक वन मण्डल दंतेवाड़ा और जगदलपुर में लक्ष्य के 80 प्रतिशत से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इस संबंध में प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 5 हजार 08 मानक बोरा तथा सुकमा में 45 हजार 797 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 15 हजार 394 मानक बोरा, जगदलपुर में 15 हजार 204 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 13 हजार 404 मानक बोरा तथा केशकाल में 17 हजार 179 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 7 हजार 230 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 367 मानक बोरा तथा कांकेर में 6 हजार 049 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 2 हजार 646 मानक बोरा, खैरागढ़ में 1 हजार 387 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल धमतरी में 5 हजार 453 मानक बोरा, गरियाबंद में 45 हजार 923 मानक बोरा, महासमुंद 35 हजार 833 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 7 हजार 136 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 295 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 2 हजार 532 मानक बोरा, रायगढ़ में 20 हजार 148 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 31 हजार 378 मानक बोरा, कोरबा में 9 हजार 848 मानक बोरा तथा कटघोरा में 3 हजार 155 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 10 हजार 377 मानक बोरा और सरगुजा में 153 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….