बारिश के चलते नदी -नाले उफान पर; राजधानी के कई इलाकों में भरा पानी

रायपुर, राजधानी रायपुर में हुई झमाझम बारिश से शहर सहित आसपास के कई इलाके जलभराव से बेहाल है। हालत ये है कि इलाकों में 10 से 12 फीट पानी भर गया है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने मुजगहन गांव में फंसे 127 लोगों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग फंसे हैं। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम बोट उतार दी है। फिलहाल राहत बचाव का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश से सेजबहार के धुसेरा नाला उफान पर बह रहा है, जिससे पानी गांव में घुस आया। गांव के कई इलाके जलमग्‍न हो गए हैं। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लेकर एसडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान चलाया।

राजधानी रायपुर से सटे मुजगहन इलाके में एसडीआरएफ की टीम ने 127 लोगों को रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि अभी भी करीब कई लोग फंसे हैं। सभी लोग भारी बारिश के चलते दौलत गांव में फंस गए थे। मौके पर प्रशासनिक अफसर समेत एसडीआरएफ की टीम मौजूद हैं। साथ ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम इलाके में सर्च और बचाव कार्य कर रही है। इधर, शहर में भाठागांव, काटाडीह सहित कई इलाकों में भी जलभराव जैसी स्थिति है।

  • Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’