बेन स्टोक्स के 155 रन बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने जबड़े से छीनी जीत, इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त

नई दिल्ली. एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार दूसरे मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की है. मेजबान इंग्लैंड की टीम को लॉड्स टेस्ट में 44 रन से हराकर पैट कमिंस की टीम ने 2-0 की बढ़त हासिल की. मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया से मिले 371 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई इंग्लैंड की पूरी टीम 327 रन पर सिमट गई. कप्तान बेन स्टोक्स ने जुझारू पारी खेलते हुए शतक जमाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 325 रन पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम 108 रन की बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में 279 रन पर ऑलराउट हुई और इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान ने 155 रन की मैराथन पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. इसके अलावा बेन डकेट ने 83 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड ने 3-3 विकेट चटकाए.

पहली पारी में स्मिथ का शतक 

ऑस्ट्रेलिया के लिए लॉड्स टेस्ट की पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली. 184 गेंद पर 15 चौके लगाते हुए उन्होंने 110 रन की पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 77 जबकि डेविड वार्नर ने 66 रन की पारी खेली थी. इन पारियों के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन का स्कोर खड़ा किया.

  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार