भाजपा ने हिन्दुत्व और धर्म के नाम पर किया धंधा;आचार्य प्रमोद कृष्णन बोले- महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं

रायपुर, विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि हिंदुत्व भाजपा की बपौती नहीं है। हिन्दुत्व की जो परिभाषा भाजपा देना चाहती है, असल में वो हिन्दुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेस महात्मा गांधी की अनुयायी है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजाराम से होती थी। महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में आचार्य प्रमोद ने कहा कि भाजपा ने हिन्दुत्व और धर्म के नाम पर धंधा किया। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है और धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गाली देना, देश को तोड़ना और धर्म के नाम पर विभाजन करना हिंदुत्व नहीं है। आचार्य प्रमोद ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआइ भाजपा का छिपा हुआ संगठन बन गया है। जिस तरह भाजपा के लिए आरएसएस और विहिप काम करते हैं, वैसे ही ईडी और सीबीआइ कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने का मौका पहली बार मिला है। गांव की संस्कृति, भारत की संस्कृति मानी जाती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार जनभावनाओं के कल्याण के रास्ते चल रही है। यहां गोबर खरीदी की जा रही है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। जिस तरह का माहौल देश में है, उससे छत्तीसगढ़ थोड़ा अलग है। छत्तीसगढ़ की सरकार और अधिक काम करें।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा