भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर 2023 के प्लेसमेंट में नए शिखर पर; अधिकतम सीटीसी 67.60 लाख प्रति वर्ष रहा

रायपुर, भारतीय प्रबन्ध संस्थान रायपुर 2023 के प्लेसमेंट में जोरदार सफलता का साक्षी बना। द्वितिय वर्ष के 255 छात्रों के बैच आकार के साथ, संस्थान ने 100% प्लेसमेंट हासिल किया और औसत सीटीसी रू. 21.04 लाख प्रति वर्ष रहा जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि दर्ज की गई। कुल 107 कंपनियों ने भर्ती में भाग लिया जिनमें से 32 कंपनियाँ पहली बार भर्ती करने आई थीं। अधिकतम सीटीसी रू. 67.60 लाख प्रति वर्ष रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 60% की वृद्धि दर्ज की गई। माध्यिका सीटीसी रू. 20.00 लाख प्रति वर्ष रहा जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 18% की वृद्धि दर्ज की गई। शीर्ष 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को औसतन सीटीसी रु. 34.64 लाख प्रति वर्ष मिला, शीर्ष 25 प्रतिशत को औसतन 28.25 लाख प्रति वर्ष सीटीसी मिला और शीर्ष 50 प्रतिशत को औसत सीटीसी के रूप में रू. 24.77 लाख प्रति वर्ष मिला।

सर्वाधिक संख्या (32%) में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग वित्तिय सेवा और बीमा क्षेत्रक (बीएफएसआई) में भर्ती किया गया, जिनका औसत सीटीसी और अधिकतम अधिकतम सीटीसी क्रमशः रू. 21.02 लाख प्रति वर्ष और रु. 32.50 लाख प्रति वर्ष रहा। आईटी/आईटीईएस दूसरा सर्वाधिक भर्ती करने वाला क्षेत्रक था जिसने औसत रू. 21.29 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम रु. 43.43 लाख प्रति वर्ष सीटीसी की पेशकश की जिसके बाद रणनीति और परामर्श (14% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 19.64 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रु. 32.21 लाख प्रति वर्ष), इसके बाद एफएमसीजी/एफएमसीडी क्षेत्रक (12% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 21.78 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 67.60 लाख प्रति वर्ष), विनिर्माण (12% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 22.39 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 62.00 लाख प्रति वर्ष), और विविध (7% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 19.55 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 25.50 लाख प्रति वर्ष) का स्‍थान था। बि‍क्री और विपणन कार्यक्षेत्र में अधिकतम 28% छात्र-छात्राओं को प्‍लेसमेंट मिला, जिनकी औसत सीटीसी रू. 20.98 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 67.60 लाख प्रति वर्ष रही, उसके बाद विश्‍लेषिकी और परामर्श (29% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 19.09 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 32.21 लाख प्रति वर्ष), परिचालन और आईटी (20% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 23.00 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 43.43 लाख प्रति वर्ष), वित्तीय प्रबंधन (12% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 20.87 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 32.50 लाख प्रति वर्ष), सामान्य प्रबंधन (11% भर्ती की, औसत सीटीसी रू. 22.94 लाख प्रति वर्ष और अधिकतम सीटीसी रू. 62.00 लाख प्रति वर्ष) में मिला।

ग्रीष्मकालीन शिशुक्षता प्लेसमेंट में भी औसत वृत्ति में 16% की वृद्धि के साथ नई ऊँचाई दर्ज की गई, जो रू. 1.39 लाख रही, अधिकतम वृत्ति रू. 3.50 रही। ग्रीष्‍मकालीन प्लेसमेंट में कुल 109 कंपनियों ने भाग लिय और 328 छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष के बैच को 100% प्लेसमेंट मिला। औसत वृत्ति रू. 1.50 रही जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 50% की वृद्धि दर्ज की गई। शीर्ष 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को रू.2.79 लाख की औसत वृत्ति मिली और शीर्ष 25 प्रतिशत को रू. 2.43 लाख की औसत वृत्ति मिली। शीर्ष 50 प्रतिशत को औसत वृत्ति के रूप में रू. 2.11 लाख मिला।

निदेशक प्रो. राम कुमार ककनी ने कहा, “हम प्लेसमेंट में अपने छात्रों की सफलता से रोमांचित हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और हमारे द्वारा प्रदान की गई शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है। हम उत्कृष्टता की दिशा में प्रयास करते रहेंगे और अपने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी बनने के लिए तैयार करते रहेंगे।” प्लेसमेंट अध्यक्ष प्रो. परीक्षित चरण ने कहा, “”हमारी मुख्‍य विशेषता हमारे संकाय, छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्र-छात्राओं, नियोक्ताओं और बड़े पैमाने पर हितधारकों का समर्पण दर्शाती
है जो एक लीडर का निर्माण करने में सहायता प्रदान करते हैं जिन्‍हें व्यवसाय में परिवर्तन लाने के लिए तैयार किया गया है और क्रियाशील बनाया गया है।” भा.प्र.सं. रायपुर वर्तमान में एनआईआरएफ (भा.प्र.सं. में 7वाँ) में 14वें स्थान पर है और 2010 में स्थापित किया गया नई पीढ़ी का एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रबंध संस्‍थान है। यह संस्थान यूथ 20, 2023 का भी एकमात्र ज्ञान भागीदार है।

  • Related Posts

    MATH; गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर, रीजनल साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटरैक्टिव सत्र

    *गणित तार्किक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम रायपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर