भारतीयों को अब चिप वाले ई-पासपोर्ट मिलेंगे; 41 एडवांस फीचर के साथ 140 देशों में इमिग्रेशन प्रक्रिया जल्दी होगी

नईदिल्ली, देश के आम नागरिक को पहला ई-पासपोर्ट अगले दो महीने में मिल सकता है। चिप वाले इन पासपोर्ट के सभी तकनीकी परीक्षण लगभग पूरे हो चुके हैं। इंडियन सिक्योरिटी प्रेस नासिक में पहले साल 70 लाख ई-पासपोर्ट की ब्लैंक बुकलेट छप रही हैं। इस प्रेस को 4.5 करोड़ चिप पासपोर्ट छापने का ऑर्डर मिला है।

41 एडवांस फीचर वाले नए पासपोर्ट से इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के मानकों वाले 140 देशों के हवाई अड्‌डों पर इमिग्रेशन प्रक्रिया मिनटों में पूरी होगी। देखने में ये वर्तमान पासपोर्ट बुकलेट जैसे ही होंगे। सिर्फ बुकलेट के बीच के किसी एक पेज पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप और आखिर में छोटा फोल्डेबल एंटीना रहेगा।

चिप में हमारी बायोमीट्रिक डिटेल और वो सब बातें होंगी, जो बुकलेट में पहले से हैं। पासपोर्ट सर्विस प्रोग्राम 2.0 (पीएसपी) नामक यह योजना अभी लॉन्च होनी है। चिप वाले पासपोर्ट के लिए केंद्रों पर भीड़ न हो, इसलिए योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इसके लिए पासपोर्ट सेंटर्स तकनीकी रूप से अपग्रेड किए जा रहे हैं।

हमशक्ल भी बच नहीं सकेगा
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ई-पासपोर्ट के लिए एयरपोर्ट पर आधुनिक बायोमीट्रिक सिस्टम लगेंगे। इनमें पासपोर्ट में स्टोर फेिशयल इमेज और इमिग्रेशन के दौरान लाइव इमेज का सेकंड में मिलान हो जाएगा। यदि कोई हमशक्ल बनकर आया है तो उसे सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा। अभी बुकलेट पासपोर्ट में पुरानी फोटो और लाइव इमेज का कई बार मिलान नहीं हो पाता है।

पासपोर्ट की टेस्टिंग जारी
पासपोर्ट बुकलेट में दर्ज सूचनाओं और चिप की जानकारियों को आईसीएओ के आधार पर ढाला गया है। विभिन्न देशों के चिप रीडर के साथ भारतीय ई-पासपोर्ट के टेस्ट चल रहे हैं। चिप को रीड करने में दिक्कत न हो, डिजिटल सिग्नेचर का मिलान तुरंत हो जाए और चिप डेटा स्पष्ट रूप से रिसीवर कंप्यूटर में सामने आ जाएं, इस तरह के टेक्निकल टेस्ट लगभग पूरे होने जा रहे हैं।

ई-पासपोर्ट

 पीएसपी 2.0 लॉन्च के बाद जो भी पासपोर्ट बनेंगे, वो चिप वाले होंगे। यदि पुरानी बुकलेट खाली है- तो भी तय केंद्र पर पुराना पासपोर्ट जमा कर नए के लिए एप्लाई कर सकेंगे। लॉन्च के बाद पुरानी बुकलेट री-इश्यू कराते हैं तो ई-पासपोर्ट ही मिलेगा।

दुनिया भर में एक जैसे पासपोर्ट की तैयारी
इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के अभी 193 देश सदस्य हैं। ऑर्गनाइजेशन ने इन देशों में एक जैसे ई-पासपोर्ट लागू करने की प्रोसेस शुरू की है, ताकि अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठता वाला डिजिटल पासपोर्ट इमिग्रेशन का नया मानक बन जाए। भारतीय पासपोर्ट को भी इन्हीं मानकों पर खरा बनाया गया है। विदेश मंत्रालय के इस काम में नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर तकनीकी पार्टनर है, जिसमें त्रिपक्षीय समझौते के तहत आईएसपी को जोड़ा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’