मंदिर से गहने चुराना चोर को पड़ा भारी, भगवान ने दिखाए ऐसे दिन कि अब माफी मांगते हुए पहुंचा ईश्‍वर के द्वार

भुवनेश्वर, चोर ने भगवान को पश्चाताप पत्र लिखते हुए मंदिर से चोरी का सामान नौ साल बाद लौटाया। जुर्माना भरना और दक्षिणा देते हुए माफी भी मांगी। सुनने में यह बात अजीब जरूर लग रही है मगर सच है, जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है।

2014 में मंदिर से हुई थी गहनों की चोरी

यह घटना राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके गोपीनाथपुर गांव की है। गांव में ही गोपीनाथ भगवान का मंदिर है। 2014 में गोपीनाथ मंदिर से चोरी हुई थी और चांदी के गहने चोरी हुए थे। ठाकुर की चांदी की बांसुरी, छाता, मुकुट, चांदी की आंखें, प्लेट, घंटियां एक चोर ने चुरा ली थी। उस समय ग्रामीणों ने लिंगराज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

चोर ने भगवान से मांगी माफी, लौटाए गहने

इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, मगर चोरी का सामान नहीं मिला। घटना के नौ साल बाद अब चोर ने खुद भगवान के मंदिर से चोरी किया हुआ सारा सामान लौटा दिया है। इस चोर ने खुद को सजा देते हुए 101 रुपये का जुर्माना भी भरा है और 201 रुपये की दक्षिणा भी दी है।

भगवान ने दी चोर को चोरी की सजा

इतना ही नहीं चोरी का सामान लौटाने की जगह पर एक पत्र छोड़ा गया है। इसमें वह ठाकुर के गहने चुराने के बाद आई कठिनाइयों के बारे में लिखा है कि उसे इस बीच कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

उसने लिखा, इन नौ वर्षों में मैंने बहुत सारी समस्याओं का सामना किया है। यही कारण है कि मैंने गहने भगवान को लौटाने का फैसला किया। उधर, नौ साल बाद गहने वापस मिलने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि, चोर ने अपना परिचय नहीं दिया है।

लोगों ने माना इसे भगवान का चमत्‍कार

स्थानीय निवासी शशिभूषण महांति ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि हमने गहने वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। एक यज्ञ के दौरान चोर ने भगवान के गहने चुरा लिए थे, उस दौरान पुजारी पास के एक मंदिर में गए थे। मंदिर के पुजारी कैलाश पंडा ने कहा है कि चोर ने अपने पीछे एक पत्र छोड़ा है और दावा किया है कि उसे भगवान से अपराध के लिए बहुत सजा मिली है। उसने कुछ दक्षिणा और जुर्माना भी छोड़ा है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा