मार्च के पहले पखवाडे में ही भीषण गर्मी का एहसास

रायपुर. छत्तीसगढ़ में साल के शुरुआत से ही तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया है. साल 2023 के जनवरी और फरवरी महीने में तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा है. अभी मार्च का महीना चल रहा है,. मार्च के शुरुआती दिनों में ही लोगों को लू जैसे गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है. लोग अभी से गर्मी से बेहाल हैं.

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस साल छत्तीसगढ़ में दीगर सालों की तापमान की तुलना में तापमान ज्यादा रहेगा. मार्च के शुरुआती दिनों में ही छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है. दोपहर के समय गर्म हवा चलने लगी है ऐसा महसूस हो रहा है कि मई-जून में पडऩे वाली लू अभी से शुरू हो गई है. लोग सिर और मुंह पर कपड़े बांधकर घरों से निकल रहे हैं तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग ख़ासा से परेशान हो रहे हैं. अमूमन देखने को पहले यह मिलता था कि मार्च के आखिरी दिनों से गर्मी का एहसास लोगों को होता था. लेकिन इस बार गर्मी का एहसास मार्च के शुरुआती दिनों से ही होने लगा है।

इधर मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि छत्तीसगढ़ में इस साल भीषण गर्मी पड़ सकती है क्योंकि साल 2023 के शुरुआत होते ही जनवरी और फरवरी महीने में सामान्य से 2 डिग्री का इजाफा हुआ है. जबकि जनवरी और फरवरी महीने में ठंड जैसा माहौल रहता था. लेकिन तापमान में जनवरी और फरवरी से वृद्धि होना यह संकेत देता है कि इस साल छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस साल जनवरी-फरवरी महीने में सामान्य से 2 डिग्री तापमान अधिक रहा है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ सकता है. एचपी चंद्र ने बताया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है. अगर इस साल मानसून लेट हुआ तो जून तक भीषण गर्मी पड़ सकती है।

एचपी चंद्रा ने बताया कि अमूमन देखा जाता है कि छत्तीसगढ़ में जब भी भीषण गर्मी पड़ती है तो मौसम में बदलाव आता है. और कहीं जगह आंधी तूफान और पानी भी गिरता है. जिसके वजह से तापमान में गिरावट भी होता है. एचपी चंद्रा ने आशंका जताई है कि इस साल जनवरी से ही तापमान में सामान्य से ज्यादा वृद्धि देखने को मिला है इसलिए आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’