मुंबई ने कोलकाता को 23वीं बार हराया;5 विकेट से जीते, अय्यर के शतक पर भारी पड़ा ईशान का अर्धशतक

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता की जीत का इंतजार बढ़ा दिया है। टीम ने नाइट राइडर्स को मौजूदा सीजन के तीसरे सुपर संडे के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। दिन का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात और राजस्थान के बीच चल रहा है। 

यह MI की KKR पर 23वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल के 8वें नंबर पर है। अपने होम ग्राउंड पर मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए। 186 रन का टारगेट मुंबई के बल्लेबाजों ने 17.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।

भारी पड़ी ईशान की पारी
ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रन की तूफानी पारी खेली। यह पारी वेंकटेश अय्यर के शतक पर भारी पड़ गई। ईशान ने रोहित के साथ 29 गेंद में 65 रन की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी कर आधा काम कर दिया। बचा हुआ काम सूर्या और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय साझेदारी ने कर दिया। तिलक वर्मा ने 25 बॉल पर 30 और सूर्यकुमार ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए।

गेंदबाजी में मुंबई के ऋतिक शौकीन और कोलकाता के सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 

मैच के टर्निंग पॉइंट्स

पावरप्ले में मुंबई की तूफानी शुरुआत
पावरप्ले में मुंबई ने तूफानी शुरुआत की। इम्पैक्ट प्लेयर रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने 29 गेंद पर 65 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यहां रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं। सीजन में पहली बार किसी टीम का रेगुलर कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरा, हालांकि इस मैच में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही कहे जाएंगे, क्योंकि उन्होंने टॉस कराया है।

तिलक-सूर्या की अर्धशतकीय साझेदारी
रोहित और ईशान के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 38 बॉल पर 60 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को सुयश ने तिलक को बोल्ड कर तोड़ा। सुयश ने रोहित को बोल्ड कर ओपनिंग साझेदारी भी तोड़ी थी।

  • Related Posts

    CRICKET; कीपर की भरमार……….

    भारतीय क्रिकेट टीम में वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि टेस्ट, वन डे और टी ट्वेंटी टीम के लिए अलग अलग विकेटकीपर उपलब्ध है ही, इनके अलावा रिजर्व में भी …

     GAME; टेस्ट की पहली बॉल और बैट्समैन आउट!

    जरा सोचिए कि दो देशों के बीच टेस्ट मैच शुरू होने वाला हो, फील्डिंग करने वाली टीम अपनी फिल्डिंग जमा ली हो, बैटिंग करने वाले टीम के ओपनर्स विकेट पर…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र