मुख्य सचिव से भेंटकर दीपावली के पूर्व शासकीय सेवकों  को डीए देने की रखी मांग

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अधिकारी  फेडरेशन एवम् संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने  मुख्य सचिव से भेंटकर प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 4 प्रतिशत डीए देने की मांग की है। पत्र में दीपावली त्यौहार का जिक्र किया गया है और कहा है कि आगामी महापर्व से पहले कर्मचारियों-अधिकारियों  के साथ पेंशनर्स को 4 फीसदी महंगाई भत्ता भुगतान किया जाए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने  विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दीपावली राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण उक्त पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की भांति कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ता है। यह पर्व नवंबर माह के मध्य सप्ताह में होने के कारण कर्मचारियों एवं पेशनरों को दिवाली के पूर्व वेतन के अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी, ताकि वे अपने इस राष्ट्रीय त्यौहार को उल्लास पूर्वक मना सकें।

दीपावली महापर्व के पूर्व प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों एवं पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति शेष 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता राजस्थान सरकार की भांति निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर देने की मांग की गई है। मुख्य सचिव से चर्चा के दौरान सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त भी निर्वाचन आयोग से अतिशीघ्र अनुमति लेकर भुगतान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में अनिल शुक्ला,महेंद्र सिंह राजपूत, तीरथ राम सेन,संजय बापट शामिल थे।*

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; मादा गौर शिकार,पांच माह बाद दो आरोपी गिरफ्तार,गर्मी बढते ही सांभर-चीतल का शिकार बेधड़क जारी

    रायपुर, बलौदाबाजार वन मंडल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी में अक्टूबर माह में हुए मादा गौर शिकार प्रकरण में पांच माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने…

    MINING; अवैध रेत उत्खनन पर लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना, नियमों में किया अहम बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब सरकारी संस्थाओं के लिए भी रेत खदान आरक्षित की जा सकेगी। इसके अलावा रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। इसके लिए…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……