मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ 26 मार्च को कांग्रेस का जिला एवं ब्लॉक स्तरीय सत्याग्रह

रायपुर,  केंद्र की मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ 26 मार्च को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कांग्रेस द्वारा प्रदेश के समस्त जिला, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सत्याग्रह का आयोजन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन  के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जो पीड़ पराई जाने रे… का गायन करते हुये अहिंसात्मक सत्याग्रह किया जायेगा।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने का षड्यंत्र रचा हैं। सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी देश की जनता का आवाज उठाते हैं। हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते हैं जो मोदी सरकार की असफलताओं को आईना दिखाते हैं और यही बात मोदी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को 303 सांसद दिए हैं जो देश हित में बात करेंगे लेकिन दुर्भाग्य की बात है यह 303 सांसद मिलकर देश की जनता की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिए और उनके सदस्यता समाप्त करा कर उन्हें चुप कराने का षड्यंत्र रचे हैं लेकिन वह असफल रहेंगे। राहुल गांधी जननेता है जो संसद से लेकर सड़क तक किसानों, नौजवानों, महिलाओं की हक की बात करते है, देश की ख़स्ता हालात और बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की असफल योजनाओं पर जनता की आवाज उठाते हैं और उठाते रहेंगे।

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुन्नी लाल साहू, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ओबीसी, एसटी, एससी और आरक्षित वर्गो की आवाज उठा रहे। मोदी सरकार देश की सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर आरक्षित वर्ग को मिलने वाले आरक्षण के अधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रच रही है जिसे बचाने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी लगातार सदन में और सड़क में आवाज उठा रहे हैं। अडानी ने जिस एलआईसी और एसबीआई के पैसों में घोटाला किया है उस एलआईसी में और एसबीआई में ओबीसी वर्ग, एससी, एसटी और देश के नागरिकों का पैसा जमा है। उसी को बचाने राहुल गांधी जी संसद में मोदी और अडानी के रिश्तो पर सवाल खड़ा किए हैं। भाजपा आरक्षण विरोधी है, यही वजह है कि वह आरक्षित वर्ग को मिलने वाले हक अधिकार को खत्म करने के लिए काम कर रही।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर