मोदी सरकार ने किसानों को दिया तोहफा; MSP में हुआ बंपर इजाफा

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कई फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। जिसका सीधा फायदा कृषकों को मिलेगा। सरकार ने 7 फीसदी एमएसपी बढ़ाई गई है।

कितने फीसदी बढ़ी एमएसपी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर, उड़द, सोयाबीन बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।

खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि

गोयल ने कहा कि हम सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर समय-समय पर एमएसपी तय करते रहे हैं। इस साल खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि पिछले सालों की तुलना में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा समय में एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को फायदा होगा। जब खुदरा महंगाई में गिरावट का रुख है।’

मूंग का एमसपी बढ़कर हुआ इतना

पीयूष गोयल ने कहा कि फसल वर्ष 2023-24 के लिए सामान्य किस्म के धान का एमएसपी 142 रुपये बढ़ाकर 2183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पिछले साल 2040 रुपये था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि धान की ए ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 163 रुपये बढ़ाकर 2060 रुपये से 2203 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मूंग का एमएसपी 10.4 प्रतिशत बढ़कर 8558 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जबकि पिछले साल यह 7755 रुपये प्रति क्विंटल था।

  • Related Posts

    GOVT; कृषि मंत्री नेताम ने कहा -खाद की कालाबाजारी पर 472 जगहों पर हुई कार्रवाई, 68 हजार बोरी खाद जब्त, 11 लोगों पर FIR

    रायपुर,  कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे प्रदेश में अब…

    SNAKE; करेले के ढेर से निकला कोबरा, बाजार में मची अफरा-तफरी, सब्जी ले रहे युवक को डसा, सिम्स में भर्ती

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से कोबरा सांप निकल गया. सांप को देखकर लोग…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र