रक्षाबंधन के दिन बहन-भांजे की मौत;सदमे में भाई हास्पिटल के दूसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान

रायपुर , राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के वीकेयर हास्पिटल की दूसरी मंजिल से युवक ने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार युवक की बहन प्रेग्नेंट थी। बुधवार को रक्षाबंधन के एक दिन पहले उसकी बहन ने बच्चे को जन्म दिया। इस बीच पहले बच्चे की फिर दूसरे दिन मां की मौत हो गई। बहन और भांजे की मौत से युवक सदमें में आ गया। जब अस्पताल से शव काे निकाल रहे थे, इस दौरान युवक दूसरे माले से कूद गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम का रहने वाला नरेंद्र कुमार सहरिया (23) की बहन वीकेयर हास्पिटल में भर्ती थी। रक्षाबंधन के एक दिन पहले नरेंद्र की बहन ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके पैदा होते ही मौत हो गई। वहीं मां को भी सिकलसेल की बीमारी से हास्पिटल में मौत हो गई। बहन और नवजात भांजे की मौत से भाई नरेंद्र सदमे में चला गया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने बताया कि अस्पताल से युवक की कूदने की खबर मिली थी। उसने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा