रक्षाबंधन के दिन भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग; प्रेम विवाह करने पर बहनोई को उतारा मौत के घाट

रायपुर, राजधानी रायपुर में युवक की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और लाठी से बुरी तरह पीटा। पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्‍यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपी राजेंद्र राजपूत मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी राजेंद्र राजपूत की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, हत्‍या की यह घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर की है। जानकारी के अनुसार यहां एक भाई ने रक्षाबंधन के पर्व के दिन बहनोई की हत्‍या कर अपने बहन का सुहाग उजाड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज और आरोपी राजेंद्र राजपूत पूर्व में दोस्त थे। दो माह पूर्व आरोपी की मुंह बोली बहन से नीरज ने प्रेम विवाह किया था, तभी से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी रंजिश पर कल रात्रि वाद विवाद हुआ और गुस्‍से में आकर राजेंद्र राजपूत ने नीरज को मौत के घाट उतार दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; ताड़मेटला नरसंहार केस में सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल, 76 जवान मारे गए थे

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ताड़मेटला नरसंहार मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। चीफ…

    CRIME; धान खरीदी में 10 लाख की गड़बड़ी, पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, दस कर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की तैयारी

    रायपुर, रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र की कृषि सहकारी समिति की ग्राम खौना शाखा में बीते खरीफ सीजन के दौरान धान खरीदी में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मामले में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…