रसगुल्ले के लिए चले लाठी-डंडे, फेंकी गई कुर्स‍ियां, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

आगरा, सगाई की दावत में रसगुल्ला मांगने पर खूब लाठी-डंडे चले। कुर्सियां फेंकी गईं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार रात शिवलू कुशवाहा के यहां सगाई समारोह की दावत थी।

रात 10 बजे गौरीशंकर शर्मा के बेटे मनोज शर्मा, कैलाशी, पवन और देवेंद्र दावत खाने पहुंचे। खाने के दौरान रसगुल्ले मांगने पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलते ही समारोह में भगदड़ मच गई। मनोज, कैलाशी, पवन और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे वह लहूलुहान हो गए।

थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि झगड़े में मनोज, कैलाश, देवेंद्र, पवन, भगवान देवी पत्नी बृजभान और योगेश घायल हुए हैं। गौरीशंकर शर्मा की तहरीर पर बृजभान, नारायण सिंह, योगेश, राजेंद्र और तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं।…

    CRIME; कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, पुलिस जांच शुरु

    महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील से भी मारपीट की। घटना का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……