राजजधानी समेत बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली जिले में गिरा पानी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रायपुर में बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली समेत कई और जिलों में भी पानी गिरा है। आज भी मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक 793.5 मिलीलीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 20 फीसदी कम है। कई जिलों में आज भी बारिश होगी और वर्षा की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। विभाग की माने तो कल से मानसून एक्टिविटी कम होगी। बादल छटेंगे और फिर से तापमान बढ़ेगा। मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर, कलिंगपटनम और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। एक साइक्लोन सर्कुलेशन ओडिशा और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में आज कई जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पाटन, अंतागढ़ – 6 सेंटीमीटर, कांकेर – 5 सेंटीमीटर, गुंडरदेही, घरघोड़ा, ओडगी, कुआकडा, दुर्गकदल – 4 सेंटीमीटर, भानुप्रतापपुर, जनकपुर, खड़गवा, प्रेमनगर, मानपुर, अंबिकापुर, बकावंड, कोंडागांव, मरवाही, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोटा, लोरमी, डोंगरगांव, गुरूर – 3 सेंटीमीटर। पौड़ी उपरोरा, नारायणपुर मोहला करतला, रायगढ़, लैलूंगा, छिंदगढ़, सारंगढ़, कुरूद, पखांजूर, कटेकल्याण, भैरमगढ़, कवर्धा, पुसौर, वांड्रफनगर, पेंड्रा, खरसिया केशकाल, बैकुंठपुर, धमतरी, चांपा, ढाभरा, मनेंद्रगढ़, कसडोल – 2 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात