राजस्थान की राजनीति में हलचल; अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, सीएम गहलोत पर किया बड़ा हमला

जयपुर, राजस्थान में इस साल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के सचिन पायलट एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ उन्होंने फिर से मोर्चा खोल दिया है। अब की बार जो मोर्चा खोला है वह एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। उन्होंने आज जयपुर में मीडिया को कहा कि वह अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल से जयपुर की शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि 45,000 करोड़ रुपए के घोटाले हुए हैं वसुंधरा राजे सरकार में।

घोटाले का विरोध बन गया कागजी

हम ने इसका विरोध किया, लेकिन यह कागजी साबित हुआ। अब समय आ गया है इस घोटाले का जवाब लेने का। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले हम पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। यह सारे घोटाले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समय के बताए जा रहे हैं।

घोटालों में खुलासे को लेकर करने वाले है अनशन

सचिन पायलट ने अपने घर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 28 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेरे कहने पर विपक्ष को पत्र लिखकर इसका जवाब मांगा था। उसके बाद वह जवाब नहीं आया कुछ दिन बाद दूसरा पत्र लिखा गया उसका जवाब भी नहीं आया। अब समय है उचित और ठोस कार्रवाई करने का। समय आ गया है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

नहीं खत्म हुआ गहलोत- पायलट के बीच कलह

उल्लेखनीय है कि अब चुनाव में 6 से 7 महीने का ही समय बचा है। इस समय में सचिन पायलट सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। पिछले 3 4 साल से लगातार सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच में तनातनी का माहौल रहा है। यहां तक कि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुरजीत सिंह रंधावा भी इस मनमुटाव को खत्म नहीं कर सके हैं। पायलट खेमे के मंत्री और विधायक कई बार अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगा चुके हैं। अशोक गहलोत भी अक्सर सचिन पायलट और उन से ताल्लुक रखने वाले नेताओं मंत्रियों के खिलाफ बयान बाजी करते रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुद्दा तो भारतीय जनता पार्टी का है लेकिन इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आमने-सामने हैं जीत। किसकी होगी इसी पर सब की नजर टिकी हुई है।

  • Related Posts

    STUDENT UNION; उडीसा के कॉलेजों में 8 साल बाद बजेगी छात्र संघ चुनाव की रणभेरी, 15 अक्टूबर को मतदान

    भुवनेश्वर, ओडिशा के कॉलेज परिसरों में एक बार फिर छात्र राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने…

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात