राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हीलहवाला से कलेक्टर नाराज; तहसील कार्यालय का निरीक्षण

रायपुर, कलेक्टर डॉ  सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज रायपुर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के प्रस्तावित नवीन भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्राक्कलन और कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार और तहसीलदार के न्यायालय का निरिक्षण किया। वहां कंडिकावार प्रकरणों की समीक्षा की और लंबित रहने का कारण पूछते हुए जल्द निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में प्रकरणों के निराकरण न होने पर अप्रसन्नता भी व्यक्त की। राजस्व वसुली के प्रकरण दर्ज न होने पर भी नाराजगी जताई और निरंतर एंट्री न होने का कारण पुछा ।

कलेक्टर ने राजस्व परिपत्र आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में सहायता राशि देने के निर्देश दिए सभी शाखाओं में पंजी संधारण करने के निर्देश दिये। उन्होने पटवारी से और पुलिस के साथ समन्वय बैठक कर जल्द प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा। डॉ भुरे ने कार्यालय में आने वाले नागरिकों से बातचीत की और आने का कारण पूछते हुए अधिकारियों से उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.सी. साहू एवं एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    SCHOOL EXAM; स्कूल शिक्षा की तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

    रायपुर, लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके…

    MAHANADI; सीएम साय बोले- महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-उडीसा की साझा समृद्धि का आधार बने

    0 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की पहल पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक नईदिल्ली, महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र