रायपुर उत्तर विधानसभा; दिलचस्प चुनावी रण में भाजपा-कांग्रेस को अपनों से ही खतरा

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की उत्तर विधानसभा सीट का चुनावी रण रोचक होता जा रहा है। यहां पर अपने ही लोग दोनों प्रमुख पार्टियों को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। व्यवस्था यानी लिफाफा नहीं मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस-भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले उम्मीदवार गुपचुप तरीके से पार्टी के बजाय विरोधी को फायदा पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि भाजपा की ओर से कोई भी नेता खुलकर विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन समर्थन में प्रचार करने में भी कोई सामने नहीं आ रहा है। वहीं, कांग्रेस से बगावत कर अजीत कुकरेजा सीधे चुनावी रण में उतर चुके हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को राहत की उम्मीद है लेकिन कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा को इस सीट में नुकसान होना लगभग तय माना जा रहा है। चूंकि इस सीट में तीसरा फ्रंट नहीं है, इस वजह से कड़ा मुकाबला इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच होता दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस के नेता पार्षद व एमआइसी सदस्य अजीत कुकरेजा भी इस चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। इसकी वजह से वे कांग्रेस के वोट तो प्रभावित करेंगे ही, लेकिन यहां के सिंधी समाज के ज्यादातर लोग भाजपाई हैं, ऐसे में इनके मैदान में उतरने से भाजपा का वोट भी कटना लगभग तय माना जा रहा है। वैसे भाजपा नेताओं की नजर इस पर है। फिलहाल पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी अपनी प्रतिष्ठा बचाने में लगे हुए है।

भाजपा की नेत्री रही सावित्री जगत ने इस चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर दिया है और चुनावी रण में उतर चुकी हैं। इसकी वजह से यहां वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन उत्कल समाज से जुडे पुरंदर मिश्रा की मजबूत पकड के चलते उडिया भाषी लोगोंं का झुकाव उनपर कायम है। वैसे भी भाजपा ने ही राजधानी के रायपुर उत्तर जैसी महत्वपूर्ण सीट से उडियाभाषी नेता पुरंदर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। इसलिये इस विधानसभा के बहु संख्यक उडिया भाषी समुदाय के लोगों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा मानते हुए अपने अपने स्तर पर पुरंदर मिश्रा के पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड रहे है।

ज्ञात रहे पुरंदर मिश्रा छत्तीसगढ के सबसे बडे एवं प्रतिष्ठित गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्ट्री एव पुजारी भी है। गरीबोंं की सेवा एवं उत्थान के लिए उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ उत्कल समाज का गठन किया था। वे इसके संस्थापक अध्यक्ष भी रहे है। वे लम्बे समय से समाज सेवा में जुडे हुए है। क्षेत्र के उडिया बहुल इलाकों में उनके जनसंपर्क के दौरान उमडती भीड इसका द्योतक है। इस इलाके के भाजपा के पूर्व पार्षद गोपाल सोना का कहना है कि पार्टी ने पुरंदर मिश्रा को प्रत्याशी बनाकर हम पर भरोसा जताया है। उस पर हम खरे उतरेंगे ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….